तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन की मौत

Author Picture
By Desk Input Published On: October 27, 2024

बैतूल। आठनेर मार्ग पर ग्राम भरका वाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। शनिवार रात हुए इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। मृतकों में सगे जीजा–साले सहित एक अन्य युवक शामिल है। पुलिस ने तीनों के शव मर्चुरी में रखवा दिए हैं। रविवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चुरनी निवासी रघुनाथ पिता मूरत सरियाम (38) बाइक क्रमांक एमपी 48 एम 6920 से अपने साले विजय पिता मन्नू (35) और कृष्णा धुर्वे (20) को लेकर बैतूल से डॉक्टर के पास से उपचार कराकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
रात करीब 11 बजे आठनेर से बैतूल की ओर खाद लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक एमएच 48 जी 1592 ने भरका वाड़ी गांव के जोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित तीनों युवक सड़क पर दूर फिंका गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को अचेत हालत में एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद

वही पुलिस को स्वजन ने बताया कि तीनों मृतक फर्नीचर बनाने का काम करते थे। बैतूल में अस्पताल से इलाज कराने के बाद गांव वापस आते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।