प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Author Picture
By Sharma Published On: May 23, 2021

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे है। प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कहीं कहीं बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में नमी बनी हुई है। इस वजह से कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। बताया कि बादल छाने के कई कारण है। इसमें राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बना सिस्टम समेत ताऊ ते तूफान का असर को बताया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है।

बताया कि तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी का अनुमान नहीं है। इसका कारण उत्तर-पश्चिम की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं का नहीं आना है। साथ ही अब मानसून की ब्रांच भी आने लगी है। इसके चलते नौतपा में भी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक तापमान रायसेन मे 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसमें जबलपुर संभाग के 8 जिलों के साथ सागर, दमोह, उमरिया, भोपाल, विदिशा, रायसेन, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, गुना, होशंगाबाद जिले है।