कोरोना के कहर के बीच राजस्थान में 24 मई तक सख्त लॉकडाउन

Author Picture
By Sharma Published On: May 10, 2021

जयपुर। में आज सुबह 5 बजे से 24 मई तक लॉकडाउन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को वीसी के जरिए कोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। गहलोत ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा के लिए लॉकडाउन का असर पहले दिन से ही गांव-ढाणी तक दिखना चाहिए।

CM ने कहा जो भी व्यक्ति दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करे, उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि जांच, उपचार, टीकाकरण एवं संसाधनों के विस्तार के तमाम प्रयासों के साथ-साथ संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सरकार कड़ाई से लॉकडाउन की पालना कराएगी। इसके बिना इस घातक लहर को रोक पाना संभव नहीं है।