टिकटॉक स्टार ने की आत्महत्या,, 20 साल के इस स्टार ने 16 साल की लड़की को भेजा शादी का प्रस्ताव,फिर लड़की ने किया मना

Author Picture
By Sharma Published On: March 12, 2021

नईदिल्ली। पेशावर शहर के एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने आत्महत्या कर ली है। शहजाद अहमद नाम के इस टिकटॉक स्टार उम्र महज 20 साल थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहजाद ने अपने किसी महिला प्रशंसक को शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

टिकटॉक पर शहजाद के फॉलोअर्स की संख्या दस लाख से भी अधिक थी। वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था। शहजाद के भाई सज्जात ने शिकायत में कहा

शहजाद को एक लड़की से प्यार था, लेकिन उसके पिता ने बार-बार भेजे गए शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके चलते शहजाद काफी परेशान हो गया था और आखिर उसने खुदकुशी कर ली।’

शहजाद के एक दोस्त की माने तो ‘दो साल पहले एक लड़की ने खुद को शहजाद का फैन बताते हुए उससे संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लेकिन लड़की महज 16 साल की है और स्कूल में पढ़ती है। शहजाद ने लड़की को प्रपोज भी किया था, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के चलते उसे मना कर दिया गया।’