आज सीएम शिवराज का सागर दौरा कोरोना नियंत्रण की करेंगे समीक्षा, अनलॉक पर भी चर्चा

Author Picture
By Sharma Published On: May 24, 2021
CM SHIVRAJ

भोपाल | मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण की रोकथाम और प्रदेश समेत सागर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सरकार व प्रशासन सख्ती कर रहा है। इसी बीच सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर आएंगे। यहां CM कलेक्टोरेट कार्यालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर सागर में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करेंगे। इस दौरान 31 मई तक सख्ती के साथ सागर को अनलॉक करने पर भी चर्चा होगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे भोपाल से सागर के लिए रवाना होंगे, जो सुबह 11.45 बजे सागर पहुंचेंगे। यहां कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करेंगे। इसमें क्राइसिस मैनेजमेंट के ग्रुप भी जुड़ेगे। सीएम सागर में 4.30 घंटे रूकेंगे। शाम 4.15 बजे सागर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

.