आज गरजेगा मोहन यादव का बुलडोजर, महाकाल मंदिर के पास तोड़े जाएंगे इतने घर

Author Picture
By Desk Input Published On: January 11, 2025

उज्जैन। मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार का बुलडोजर अभियान जारी है। शनिवार को प्रशासन का बड़ा दस्ता महाकाल कॉरिडोर पहुंचा, जहां 257 चिन्हित घरों को गिराने की तैयारी की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

लोग खुद ही तोड़ने लगे घर
महाकाल कॉरिडोर इलाके में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए घरों पर पहले से लाल निशान लगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान कई लोग खुद ही अपने घर तोड़ते नजर आए, ताकि कीमती सामान बचा सकें। इस दौरान कई भावुक दृश्य सामने आए।

बुलडोजर का काफिला और भारी सुरक्षा
चिन्हित घरों पर बुलडोजर चलाने के लिए प्रशासन 10 से अधिक बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंचा। इलाके में संभावित विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे वहां हलचल बढ़ गई।

लोगों में मायूसी और दर्द
महाकाल मंदिर के पास वर्षों से रह रहे लोग अपने आशियाने उजड़ते देख मायूस हो गए। उनके चेहरे पर दुख और दर्द साफ झलक रहा था। कई लोग सवाल कर रहे थे कि अब वे अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे।