आज प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ

Author Picture
By Sharma Published On: December 18, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू होगा। 21 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन और प्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शासकीय की कार्य भी संपन्न होंगे।

 

यह सत्र 18 दिसंबर (सोमवार) से 21 दिसंबर (गुरुवार)त क चलेगा। रविवार को विधानसभा पहुंचे प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा की।