नागपुर में 15 से 21 मार्च तक टोटल लॉकडाउन,कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर लिया फैसला

Author Picture
By Sharma Published On: March 11, 2021

नागपुर, महाराष्ट्र। देशभर में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक टोटल लॉकडाउन लागू रहेगा।

लॉकडाउन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। नागपुर ज़िला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने इसकी जानकारी दी है।

नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी: नागपुर ज़िला संरक्षक मंत्री नितिन राउत

आपको बता दें भारत में बीते 24 घंटे में COVID19 के 22,854 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की

संख्या 1,12,85,561 हुई। 126 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,189 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,38,146 है।