इस जिले में 15 मार्च तक टोटल लॉकडाउन!अकोला शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

Author Picture
By Sharma Published On: March 12, 2021
total lockdown

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है, नागपुर के बाद अब अकोला में भी आज रात से 15 मार्च की सुबह तक फुल लॉकडाउन लगाया गया है, लॉकडाउन में जरूरी सेवा में छूट रहेगी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए अकोला शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र के शहर अकोला में आज से 15 मार्च तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक घर से बाहर निकलने की अनुमति किसी को नहीं होगी, हालांकि जरूरी सेवाओं मे थोड़ी ढील दी गई है, आपको बता दें कि नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा, जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की थी, इसकी वजह ये है कि जिले में पिछले महीने से रोजाना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है।

नागपुर, अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, इतना ही नहीं 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंद करने का आदेश है, वहीं, पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे, यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे।

देश भर में कोरोना (Corona virus) के मामलों में बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ रही है, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं, इन इलाकों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है