MP के इन जिलों में टोटल लॉकडाउन खुली रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Author Picture
By Sharma Published On: April 3, 2021

रतलाम। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मध्यप्रदेश के चार जिलों में फिर से लॉकडाउन लागू है। यहां छिंदवाड़ा, खरगोन, रतलाम और बैतूल में लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं आज सुबह से ही जिला प्रशासन सख्ती बरत रही है।

लॉकडाउन की अवधी में प्रशासन ने सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी पर पाबंदी लगाई है। दूसरी ओर रतलाम में जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों में कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। जिले की सभी शराब दुकानें अपने तय समय में खुलेंगी और बंद होंगी। इसे लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।

दूसरी ओर शीतला सप्तमी की पूजा पर कलेक्टर ने रोक लगाई है। जिसे बाद लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी नजर आ रही है। वहीं आवश्यक सेवाओं जैसे मेडिकल, दूध की सप्लाई में छूट दी गई है। दूध की सप्लाई सुबह 6 से 10 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक चालू रहेगी।