मध्यप्रदेश में TI, SI और आरक्षक सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर

Author Picture
By Sharma Published On: September 13, 2021

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न् शहरों में नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदस्थ किया गया है। वहीं, अग्निशमन सेवाएं के विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेष सिंह को पुलिस मुख्यालय की पुलिस सुधार इकाई में विशेष पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदस्थ किया गया है।

बात दे , मध्य प्रदेश में कुछ दिन पहले ही पुलिस विभाग में तबादले किए गए थे । जबकि अब एक बार फिर 6 IPS और ASP अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। भोपाल में  पुलिस अधीक्षक पर पदस्थ अभिषेक आंनद को अब रतलाम जिले के जावरा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह ग्वालियर के सहायक पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को इंदौर के आजाद नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

नाम– वर्तमान पदस्थापना– नवीन पदस्थापना

अभिषेक आनंद — सहायक पुलिस अधीक्षक जिला भोपाल– नगर पुलिस अधीक्षक जावरा

मोती उर रहमान– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर– नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर इंदौर

अभिनय विश्वकर्मा– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर — नगर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद भोपाल

प्रियंका शुक्ला– सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर– नगर पुलिस अधीक्षक बरगी जिला जबलपुर

ऋषिकेश मीना– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा– नगर पुलिस अधीक्षक, मुरार जिला ग्वालियर

विनोद कुमार मीना– सहायक पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम– नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर उज्जैन