आर्मी जवान समेत दो लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: January 3, 2021

जशपुर। जम्मू कश्मीर में पदस्थ आर्मी जवान समेत दो लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जशपुर के नारायणपुर थाना में जम्मू कश्मीर में पदस्थ आर्मी जवान के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े :डरा-धमकाकर 14 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, लंबे समय से कर रहा शोषण 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इधर धमतरी में छेड़खानी करने पर युवती ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के  खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है सिहावा थाना इलाके के सोनामागर इलाके में एक युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया, आरोपी के उम्मीद के विपरीत पीड़िता ने आरोपी युवक को सरेआम जमकर धुना, इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप