नया सिस्टम बनने से अब होगी अच्छी बारिश

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 15, 2020
ujjain-mp-samachar
उज्जैन। शहर में शुक्रवार को भले ही तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन फुहारों ने लोगों को भिगोये रखा। दिन में फुहारों का दौर चला, वहीं शाम को हल्की बारिश से पूरा शहर भीग गया। शुक्रवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर शहर में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जिले में औसत 16.9 मिमी बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से अब शनिवार से अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार-शुक्रवार की रात शहर में हल्की बारिश हुई।

इसके बाद शुक्रवार को दिन में पांच से छह बार बूंदाबांदी और फुहारों का दौर चलता रहा। दिन में हवा की रफ्तार कुछ कमजोर हुई। दिनभर केवल 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चलती रही। जिससे दिन में तापमान 1.8 डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। 
 
हालांकि सामान्य औसत तापमान से यह 1.5 डिग्री कम है। दिन में आद्र्रता 90 प्रतिशत होने से उमस बनी रही। शाम करीब 6 बजे फ्रीगंज, देवास रोड, इंदौर रोड सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। देर रात तक फुहारों का दौर चलता रहा।