केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Author Picture
By Sharma Published On: June 1, 2021

नई दिल्ली : कोरोना से उबरने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे। एम्स के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी है।

गौरतलब है कि, रमेश पोखरियाल निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 61 वर्षीय मंत्री कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ा है।