UP के मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 16, 2020
up-minister-chetan-chouhan-passed-away

लखनऊ :- देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान  का निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदातां हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेदांता हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान किडनी फेल होने के चलते रविवार को उनका निधन हो गया।

UP में कोरोना से अब तक दो मंत्रियों का निधन

आपको बतादें कि हाल ही में यूपी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहीं कमल रानी वरुण का पिछले हफ्ते 2 अगस्त को निधन हो गया था। वह यूपी की कैबिनेट मंत्री थीं और उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

UP सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में अभी तक खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, जेल मंत्री जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और महेंद्र सिंह कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव मिले थे।