ग्वालियर में ज्योतिषी के नाम पर करते थे ठगी,पुलिस ने उज्जैन में पकड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: June 29, 2021

ग्वालियर : फरारी से पूर्व तानसेन नगर निवासी मनोज शर्मा का परिवार ज्योतिषी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता, और उसके बाद खदान में साझेदारी के नाम पर शहर से लाखों पर ठगी कर फरार हो गया था। शनिवार की रात को ठग परिवार को पड़ाव थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उज्जैन से पकड़ लाई है। पुलिस ने मनोज शर्मा के अलावा उसके बेटे प्रफुल्ल, बेटी साक्षी को पकड़ा है। प्रफुल्ल को पुलिस ने पहली बार पकड़ा है। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। फरारी की दौरान ज्योतिषाचार्य की पत्नी का निधन हो गया है। मृतिका भी धोखाधड़ी के मामले में नामजद थी। पुलिस मनोज व उसकी बेटी को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। जमानत पर जेल से छूटने के बाद यह लोग फिर गायब हो गए थे।

पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने तानसेन नगर में निवासी ज्योतिषाचार्य के मनोज शर्मा के पास शहर कई प्रबुद्ध लोग अपना भविष्य दिखाने के लिए आते हैं। आरोपित ग्रहों की बिगड़ी चाल सुधारने के लिए कीमती नग धारण कराने के साथ उपाए भी बताता था। जो परिवार उनकी ज्योतिष विद्या के चंगुल में पूरी तरह फंस जाता था, उस परिवाह को बालाघाट में खदान में साझेदारी करने का झांसा देकर ठगते थे। विदेश में नौकरी करने वाले इंजीनियर के परिवार को अपने जाल फंसाया। और वह इनके झांसे आकर अपनी नौकर छोड़कर आ गया। आरोपित परिवार ने इंजीनियर के परिवार से 54 लाख रुपये व एक भाजपा नेता से 70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मनोज शर्मा को ठगी के मामले में पहले भी पकड़ चुकी है। उसके बेटे प्रफुल्ल को पहली बार पकड़ा गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।