अमरनाथ यात्रा रद्द, वैष्णो देवी यात्रा को हरी झंडी

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 15, 2020
Vaishno Devi trip gets green signal

कोरोना वायरस के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब 16 अगस्त से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। इनमें माता वैष्णो देवी का धाम भी शामिल है।

 

माता वैष्णो देवी यात्रा को शुरू करने का फैसला इसलिए किया गया है, क्योकि माता वैष्णो देवी बोर्ड के पास पूरे इंतजाम हैं। इसके लिए एसओपी के अनुसार पूरे नियम बना लिए गए है। तैयारियों को शुरू कर दिया गया है, जिससे भक्तों को माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आने दिया जाए। बोर्ड की तरफ से लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना के बीच माता की यात्रा को बंद कर दिया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।