केंद्रीय मंत्री सिंधिया के काफिले के स्वागत के दौरान वाहन में भिड़ंत 

Author Picture
By Sharma Published On: June 30, 2023

शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा क्षेत्र में स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में दो वाहन भिड़ गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बाद में काफिला आगे बढ़ गया। मौके पर केवल दुर्घटनाग्रस्त वाहन रह गया।

 

घटनाक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया का काफिला चंदेरी, ईशागढ़ और अशोक नगर में होने वाले सामाजिक सम्मेलनों में भाग लेने के लिए जा रहा था। दिनारा के पास रात करीब साढ़े दस बजे डांक बंगले के पास समर्थकों ने उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा था। जब काफिला रुका तो उसमें एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़कर केंद्रीय मंत्री का काफिला आगे बढ़ गया। सिंधिया को शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करना है।