शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ,5 चोरी की बाइक बरामद

Author Picture
By Sharma Published On: July 11, 2021

धर्मेन्द्र शर्मा , ग्वालियर । शहर के हजीरा थाना पुलिस को शातिर वाहन चोर प्यारेलाल पंडित को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस को शातिर वाहन चोर प्यारेलाल की लंबे समय से तलाश थी। हालांकि अभी कुछ दिन पहले प्यारेलाल की गैंग के दो सदस्य संतरा और तरुण श्रीवास्तव को पुलिस ने चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, लेकिन उनके गिरोह का मुख्य सरगना प्यारेलाल फरार चल रहा था पुलिस ने आज इसे मुखबिर की सूचना पर संजय नगर स्थित उसके घर से चोरी की 5 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी वाहन चोर प्यारेलाल शहर के कई थाना क्षेत्रों में बड़ी चालाकी के साथ पलक झपकते ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जिसकी कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। जिसमें यह अपने साथियों के साथ बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए मास्टरमाइंड प्यारेलाल पंडित से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है, कि इससे कई और वाहन चोरियों की वारदातों का खुलासा हो सकता है।