विधायक रामबाई के पति का वीडियो वायरल, भिंड में सरेंडर करने की दी जानकारी..

Author Picture
By Sharma Published On: March 28, 2021

भोपाल, मध्यप्रदेश। विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने अपना वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच कराने की बात भी कही है।

गोविंद सिंह वीडियो अपने सरेंडर करने की बात भी कही है। पत्नी रामबाई के सरेंडर करने की अपील के बाद गोविंद सिंह ने वीडियो जारी कर सरेंडर करने का जिक्र किया है।

एसआईटी ने गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की टीम गोविंद सिंह को दमोह लेकर जा रही है। गोविंद सिंह को दमोह के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं विधायक रामबाई का दावा है कि गोविंद सिंह ने सरेंडर किया है।