रायपुर: प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार-कवि, देशबंधु समाचार समूह के मुखिया ललित सुरजन जी की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में साय ने कहा कि सुरजन जी पत्रकारिता की पाठशाला थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल पत्रकारिता जगत अपितु समूचा प्रदेश शोकाकुल है। ललित जी ने अपने लेखन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्र्व्यापी पहचान दी।
एमपी समाचार
वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का निधन पर बीजेपी के विष्णुदेव साय ने जताया शोक
By Sharma
Published On: December 3, 2020
उनके निधन से उत्पन्न हुए शून्य को भरना निकट भविष्य में कठिन होगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने देशबंधु समूह के प्रमुख ललित सुरजनजी के निधन के पर दुख व्यक्त करते कहा कि देश-प्रदेश की पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने पत्रकारिता की नयी पौध को पल्लवित किया। जिसके कारण प्रदेश की पत्रकारिता को और मजूबती मिली है।
वे प्रदेश की पत्रकारिता के प्रतीक पुरुष थे। उन्होंने देश-प्रदेश में पत्रकारों की पीढ़ियां तैयार की। कौशिक ने स्व. ललित सुरजन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता से उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। प्रदेश भाजपाध्यक्ष साय ने भाजपा परिवार की ओर से स्व. सुरजन को विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति मिले, ऐसी कामना की है।
