पोती के घर देर से आने पर था परेशान नहीं मानी तो दादा ने ही कर दी हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: July 8, 2021
murder

मंडला : महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा सांगवा में दादा ने अपनी ही पोती को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। जिसकी सूचना महाराजपुर पुलिस को दी गई। महाराजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि प्रियंका परस्ते पिता कृष्ण परस्ते 20 वर्ष अपने दादा पुसू परस्ते के साथ रहती थी। प्रियंका हर छोटे छोटे काम में अपने दादा की मदद करती थी।

वहीं दादा के पेंशन के पैसे हमेशा पोती ही निकाल कर खर्च कर लेती थी और हमेशा घर देर रात से पहुंची थी। जिसके लिए उसके दादा पुसू ने प्रियंका को कई बार समझाया लेकिन युवति नहीं मानी। मृतिका प्रियंका ने दादा के पेंशन के पैसे फिर निकाल लिए। जिससे प्रियंका के दादा आग बबूला हो गया। गुस्से में दादा ने पोती प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महाराजपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।