Weather Alert : बदल रहा मौसम का मिजाज, मध्यप्रदेश में तेज आंधी, इन तीन राज्यों में अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: March 12, 2021
weather alert

Weather Alert । देश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखा गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। गौरतलब है कि 2 दिन पहले भी दिल्ली में आंधी-तूफान और गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला था। मौसम में बदलाव के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अंधेरा छा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। साथ ही खतौली, बरौत, बागपत, शिकारपुर, गुरुमुखेश्वर, सियाना, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, खुर्जा, लोनी-देहात, शामली, खेकरा, अलीगढ़, अमरोहा, दादरी, इंदिरापुरम, गलौटी, जट्टारी, खैर के लिए अगले 2 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो- तीन दिनों तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के पर्वतों पर इस हफ्ते दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, इस कारण से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दूसरे राज्यों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ भारत के मौसम को लगातार प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आज पूरी दिल्ली में हल्की बारिश बारिश होगी।

पहाड़ों इलाकों में हो रही बर्फबारी

मौसमी बदलाव से पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि पाकिस्‍तान और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। साथ ही दो अन्‍य पश्चिमी विक्षोभ भी उत्‍पन्‍न हो रहे हैं। ये पश्चिमी विक्षोभ भारत के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्‍लोन बना है, इस कारण बिहार में आंधी व बारिश की स्थिति रहेगी।