ग्वालियर में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म ,दोस्त ने ही दिया धोका

Author Picture
By Sharma Published On: June 18, 2021
raped

ग्वालियर  : ग्वालियर में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं महिला को पीटा और धमकाया। घटना उपनगर ग्वालियर के किलागेट की है। घटना के समय महिला का पति बाजार गया था। मामले की शिकायत ग्वालियर थाना में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

उपनगर ग्वालियर जामा मस्जिद के पीछे किला गेट निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति एक बच्चे के साथ रहती है। दो दिन पहले महिला का पति खरीदारी करने बाजार गया था। तभी पति का दोस्त धर्मेन्द्र करोसिया उनके घर पर आया। धर्मेन्द्र, पति का दोस्त था तो उसने उसे अंदर आने दिया। अंदर आते ही धर्मेन्द्र ने पति के बारे में पूछा और जब महिला ने मार्केट जाने का बताया तो आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर अंदर वाले कमरे में ले गया और बच्चे को मारने की धमकी दकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपी वहां से धमकाता हुआ भाग गया। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना से अवगत कराया। मामले का पता चलते ही पति घर पहुंचा और पत्नी को लेकर थाने आया। जहां पर पुलिस अफसरों ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।