कांग्रेस में पद के लिए महिलाओं के बीच हुई मारपीट, जिला अध्यक्ष सहित 5 महिला खिलाफ FIR

Author Picture
By Sharma Published On: March 28, 2021
Congress MLA
मुरैना। कमलनाथ कांग्रेस, मध्यप्रदेश की वुमन विंग में पद के लिए मारामारी नहीं बल्कि मारपीट शुरू हो गई है। मुरैना जिले में महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद के लिए महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सहित पांच महिला नेताओं सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करनी पड़ी।


मुरैना में महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष का नाम लक्ष्मी दिनकर है। शिकायतकर्ता आशा जाटों ने बताया कि उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार की रात सोनम जाटव के साथ मछला, माया व पूजा ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। झगड़े के दौरान सोनम जाटव के पति राजू ने भी उसके साथ मारपीट की है। आशा जाटव की शिकायत पर पुलिस ने सोनम, उसके पति राजू के अलावा मछला, माया पर भी मामला दर्ज कर लिया है।