शादी शुदा 24 साल की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवा ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 10, 2022

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में 24 साल की विवाहित महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे शहर घुमाने के बहाने घर लाकर रेप किया। घटना 24 से 26 जनवरी की है। महिला ने बुधवार शाम को महिला थाने होशंगाबाद आकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अनिल पुत्र ठाकुरदास सुरेला निवासी आदर्श नगर के खिलाफ रेप व अन्य धाराओं केस दर्ज किया।

महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया पीड़िता पिपरिया एक गांव की रहने वाली है। उसका ससुराल शाहगंज थाना क्षेत्र में है। अगस्त 2021 में पीड़िता की इंस्टाग्राम व फेसबुक पर नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के अनिल सुरेला से दोस्ती हुई। कुछ दिन बातचीत चलने के बाद युवक उससे मिलने के लिए पीड़िता के मायके पहुंचा। महिला के साथ एक सेल्फी फोटो लेकर वापस आ गया।

24 जनवरी को युवक पीड़िता को उसके मायके से घुमाने के बहाने नर्मदापुरम ले आया। पीड़िता से शादी का कहकर 24 से 26 जनवरी तक उसका शारीरिक शोषण किया। 27 जनवरी को पीड़िता अपनी ससुराल चली गई। आरोपी द्वारा बदनाम करने की धमकी देने से पीड़िता चुप रही। बुधवार को उसने परिजन को घटनाक्रम बताया। वह पति के साथ थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।