2025 में शनि करेंगे गोचर, वृश्चिक समेत 2 राशियों के लिए लाभकारी

Author Picture
By Desk Input Published On: November 23, 2024

नई दिल्ली। जल्द ही 2025 की शुरुआत होने वाली है। 2025 में कई बड़े ग्रह चाल बदलकर हलचल मचाएंगे। 2024 में शनि देव ने राशि परिवर्तन नहीं किया था। अब आने वाले साल में शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। नए साल 2025 में कर्मफलदाता शनि मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। मीन राशि में शनि के प्रवेश करने से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। 2025 के पूरे साल शनि मीन राशि में ही संचरण करने वाले हैं। शनि का यह गोचर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान कर सकता है। शनि मीन राशि में गोचर करने पर किन राशियों पर अपनी शुभ दृष्टि रखने वाले हैं आइए जानते हैं

2025 में शनि गोचर कुंभ से मीन राशि में, वृश्चिक समेत 2 राशियों के लिए लाभकारी

वृश्चिक राशि
2025 का शनि का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके मिल सकते हैं। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का मीन गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। आने वाले साल में आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।

मकर राशि
शनि का गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।