G-LDSFEPM48Y

शिवपुरी : देवरी हत्याकांड अपडेट पुलिस ने 9 लोगों पर संदेही के तहत हत्या किया मामला दर्ज

शिवपुरी :- शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में भारत सिंह यादव उम्र 33 वर्ष की खेत पर लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार के सदस्यों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के शरीर को पहली नजर में देखने पर हत्या का मामला नजर आ रहा था। तत्काल सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की सूचना पाकर पुलिस विवेचना में लगी हुई है, पुलिस ने 9 लोगों पर संदेही के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बॉडी के मौके की स्थिति को देखते हुए युवक की हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

MP समाचार की जानकारी के अनुसार देवरी से 2 किलोमीटर दूर खेत में शनिवार की दोपहर युवक भारत सिंह यादव की लाश मिली है। सूचना मिलने के तत्काल बाद खनियाधाना टीआई आलोक सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ तत्काल पहुंचे हैं। मृतक भारत सिंह यादव की उम्र 33 साल हैं, लाश की बारीकी से परीक्षण करने के दौरान जो तथ्य सामने आए वह मामले को अत्यंत गंभीर बनाने वाले थे।

वहीं मृतक के भाई झंडेल यादव ने बताया कि हमारी कुछ लोगों से राजनीति आपसी रंजिश के चलते यह संपूर्ण घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट : शिवम पांडेय – संवाददाता – MP समाचार – शिवपुरी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!