Thursday, April 17, 2025

शिवराज ने दी हिदायत कहा गरीबों का अनाज हजम करने वालो को छोड़ा नहीं जायेगा

प्रदेश। मुख्यमंत्री Shivraj सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 36 लाख 86 हजार 856 गरीबों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता पर्ची जारी की। बुधवार को समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने अन्न उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भोपाल के कुछ गरीबों को पात्रता पर्ची वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी भूखा रहे, कोई भी अपने हक के लिए भटके, यह मुझे मंजूर नहीं। गरीब के हक का अन्न उसे मिले, यह सुनिश्चित करना है। गरीबों का हक और अधिकार छीनने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री 37 लाख नए उपभोक्ताओं में से 25 लाख को लाभान्वित करने के बाद शेष 12 लाख उपभोक्ताओं सहित 1.66 लाख आटो रिक्शा चालकों को भी राशन देने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए। साथ ही हिदायत भी दी कि गरीबों का अनाज हजम करने वाले लोगों और कालाबाजारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

इस महीने से 5 किलो गेहूं या चावल

सभी नए हितग्राहियों को अन्य उचित मूल्य उपभोक्ताओं की तरह ही सितंबर महीने का प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं या चावल और प्रति परिवार एक किलो आयोडीन नमक एक रुपए किलो की दर से दिया जाएगा। इसी तरह प्रत्येक परिवार को 1.5 लीटर केरोसीन कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही नए, पुराने सभी उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत नवंबर तक प्रति सदस्य 5 किलो मुत गेहूं या चावल और एक किलो दाल भी दी जाएगी।

अब कहीं भी ले सकेंगे राशन

मुख्यमंत्री Shivraj सिंह ने प्रदेश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इसके लिए उचित मूल्य उपभोक्ताओं की आधार सीडिंग का काम पूरा होने के बाद वह किसी भी राशन की दुकान से उचित मूल्य में राशन मिल सकेगा। इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा लाभ उन प्रवासी मजदूरों को मिलेगा, जो मजदूरी के लिए देश के कई हिस्सों में जाते हैं।

पढ़ाई की फीस और नौकरी पर नागरिकों का अधिकार

मुख्यमंत्री Shivraj ने कहा कि अनाज सहित अन्य सस्ती सुविधाएं देना किसी वर्ग पर अहसान नहीं है। यह उनका अधिकार हैं। बुद्धिमान होकर भी बहुत से बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं। स्कूल शिक्षा के स्तर पर उनकी फीस तो सरकार भरती ही है अब उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी। इसके अलावा प्रदेश की सभी गरीब जरूरतमंद बहनों को गैस चूल्हा भी मिलेगा। यह ही नहीं हर व्यक्ति को पीने का साफ पानी और सभी को पक्का मकान भी देंगे। प्रदेश में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही शासकीय नौकरियों में भी भर्ती खुलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा

हिंदुस्तान की तरफ अब कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता

मुख्यमंत्री Shivraj सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों का मसीहा बताया। वे बोले कि उनके नेतृत्व में शक्तिशाली और समृद्ध देश का निर्माण हो रहा है। वो दिन अलग थे, जब चीन हमें आंखें दिखाता था। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई हमारी ओर आंख उठाकर देख सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!