पेट्रोल पंप बंद कराने पहुंचे पूर्व मंत्री PC शर्मा समेत 11 कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: February 20, 2021
CONGRES

भोपाल मध्यप्रदेश पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के विरोध में आज कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। अरेरा पेट्रोल पंप बंद कराने गए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद गुड्‌डू चौहान समेत 11 कार्यकर्ताओं को हबीबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीसी शर्मा और कार्यकर्ताओं को नई जेल भेज दिया। इससे पहले सुबह 9 बजे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बिट्‌टन मार्केट पहुंचे। यहां उन्हाेंने खुली दुकानों को जबरन बंद करा दिया। जबकि एक दिन पहले ही कांग्रेस की तरफ से बयान आया था कि दुकानें जबरन बंद नहीं कराई जाएंगी।

शनिवार सुबह बंद का मिलाजुला असर दिखा। कई जगह पर चाय-नाश्ते और किराने की दुकानें खुली दिखाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ता दुकानें जबरन बंद कराते नजर आए। वहीं, शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता जिप्सी पर लाउड स्पीकर से बंद को सफल बनाने दुकानें बंद रखने की अपील भी करते नजर आए।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर प्रदेश में सब कुछ बंद करने की बात कांग्रेस ने कहीं है। इसके लिए शुक्रवार को भी कांग्रेस की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया गया। मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया।

कमलनाथ ने वीडियो जारी कर कहा क पेट्रोल पदार्थों की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान हो रही है। सरकार जनता को राहत पहुंचाने के बजाए टैक्स में लगी है। सरकार के खिलाफ और आम लोगों को राहत देने के इरादे से कांग्रेस ने 20 फरवरी को मध्यप्रदेश बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूं कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें।