ग्वालियर में नया हवाई अड्डा बनाने के लिए 50 करोड़ स्वीकृत, सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री पुरी का जताया आभार

Author Picture
By Sharma Published On: February 19, 2021
Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर | मध्यप्रदेश ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय विमामन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात कर ग्वालियर हवाई अड्डा पर नया टर्मिनल बनवाने व ग्वालियर से मुंबई व पुणे के लिए हवाई यात्रा शुरू कराने के लिए मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने केंद्रीय विमानन मंत्री ने सिंधिया की मांग पर, उनके समक्ष ही मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर इन दोनो माँगो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, नया हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने के लिए 50 करोड़ की राशि मंज़ूर कर दी है।

इसके साथ ही ग्वालियर से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा शीघ्र शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं, पूणे के लिए भी हवाई यात्रा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। सिंधिया ने ग्वालियर क्षेत्र की जनता की तरफ़ से हरदीप पुरी को दोनो मांगो पर त्वरित कार्रवाई की लिए आभार व्यक्त किया है।

सांसद सिंधिया ने केंद्रय मंत्री पुरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी को पूर्व में पत्र लिख कर ग्वालियर के बढ़ते एयर ट्रैफिक को दृष्टिगत रखते हुए एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनवाने का व ग्वालियर से मुंबई फ्लाइट शुरू करने का भी अनुरोध किया था। आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुलाकात के दौरान ग्वालियर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के लिए 50 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के साथ ही ग्वालियर से मुंबई सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट भी शुरू करने की सहमति दे दी है। इस अनुरोध को स्वीकार करने के लिए ग्वालियर के नागरिकों की ओर से श्री हरदीप पूरी जी का आभारी हूं।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप