EOW की बड़ी कार्रवाई,नगर निगम क्लर्क के यह छापेमारी में 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति 

Author Picture
By Sharma Published On: October 28, 2021

इंदौर। इंदौर में ईओडब्ल्यू ने गुरूवार को नगर निगम के क्लर्क के यहां छापामार कार्रवाई की है। छापा आय से अधिक संपत्ति को लेकर पड़ा है। क्लर्क कई दिन से निशाने पर था। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ईओडब्ल्यू ने आज क्लर्क के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची है।

 

 

नगर निगम में लेखापाल विभाग में पदस्थ क्लर्क राजकुमार सालवी के घर एअरपोर्ट रोड स्थित अंबिकापुरी में EOW का छापा पड़ा है। राजकुमार के यहां से तीन प्लॉट औऱ सीता कॉलोनी में एक फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं। कार, 3 बाइक और बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। डीएसपी अजय जैन के अनुसार अब तक की जांच में 1 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी सामने आई है। जांच जारी है।

 

 

बात दे राजकुमार ने कुछ साल पहले पत्नी के नाम एक फर्म बना ली थी। इसमें करोड़ों का लेनदेन हुआ था। कुछ समय बाद यह फर्म बंद कर दी गई। तब मामले में राजकुमार की शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजकुमार नगर निगम में ठेकेदारों के बिल पास करने वाले विभाग में था। वह 1997 में मस्टरकर्मी के पद पर भर्ती हुआ। 2016 में ही स्थायी हुआ है। कई ठेकेदारों के साथ बड़े व्यवसायिक लोगों से उसकी सीधी पकड़ है। आरोप है कि बिल पास कराने में वह एक मोटा कमीशन लेता था। राजकुमार सालवी पर पहले भी कई आरोप लगे थे।