BJP कार्यकारिणी की लिस्ट देर रात हो सकती है जारी , जानिए

Author Picture
By Sharma Published On: December 7, 2020
BJP

भोपाल | भाजपा की कार्यकारिणी के ऐलान का वक्त  करीब आ रहा है,प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा आज दिल्ली में इस सिलसिले में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।जानकारों का कहना है कि सीएम शिवराज के साथ लंबे मंथन के बाद सर्वसमति से पदाधिकारियों की प्रस्तावित सूची बनी है जिस पर मुहर लगवाने के लिये शर्मा दिल्ली पहुंचे हैं। इसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों समेत ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को भी एडजस्ट करने की कोशिश की गई है।

 

उधमुयमंत्री शिवराज आज तमिलनाडु के तूतीकोरन रवाना हो गये हैं। वे एक महीने से चल रही भाजपा की वेल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। दरअसल यह यात्रा भाजपा की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा है।अगले वर्ष तमिलनाडु में होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा ने वहां अपने नेताओं की गतिविधियो को बढा दिया है।यह यात्रा तमिलों के गर्व और संस्कृति के पक्ष में निकाली गई थी। कुछ संगठनों द्वारा भगवान मुरूगन को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भाजपा ने इस यात्रा की रूपरेखा बनाई।