विधायक रामबाई दे रही जान से मारने की धमकी बीजेपी नेता लगाया आरोप

Author Picture
By Sharma Published On: February 8, 2021

दमोह।मध्यप्रदेश पथरिया से विधायक रामबाई पर फतेहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया हैं। अध्यक्ष ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर पदाधिकारियों के साथ दमोह SP से न्याय की गुहार लगाई है  राजवीर सिह ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि ने भाजपा संगठन की फ़ोटो वाला होर्डिंग निकाला,.साथ ही रामबाई सिंह ने फोन पर गाली गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

विधायक रामबाई सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि वह मंदिर का निरीक्षण करने गई थी। सगरोन के राम मंदिर की दयनीय हालत का मुद्दा उठाया और अध्यक्ष को भी मंदिर का निरीक्षण करने की सलाह दी थी इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष और रामबाई सिंह की तनातनी से भोपाल तक सियासत गरमाई हुई है। बता दें दमोह में कुछ ही समय में विधानसभा उपचुनाव भी होने वाले हैं ।