बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना,पीसी शर्मा ने बीच कार्यक्रम में छोड़ा मंच

Author Picture
By Sharma Published On: October 16, 2021

भोपाल। भोपाल सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हाल में एक बार फिर ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद उठ गया है। मौका था राजधानी के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर दशहरा पर्व पर श्रीजी सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का, जहां वे शिरकत करने पहुंची थीं। यहां पर कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेसी विधायक ने मेरे बीमार होने पर शहर भर में गायब होने के पोस्टर लगवा दिए। कांग्रेस के विधायक खुद ही अपनी-अपनी विधानसभा में नहीं दिखते हैं। यह सुनकर कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मंच से उठकर चले गए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

बात दे इस वीडियो में साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर माइक पर कहती दिखाई दे रही हैं कि हम पीड़ित दूसरों की पीड़ा से भी होते हैं। इसलिए हम नहीं पूछेंगे, क्योंकि वे बीमार हैं। किसी को भी मानवीयता नहीं खोनी चाहिए। संवेदना मत भूलो। पशु भी अपने बच्चे के मरने पर संवेदनशील हो जाता है। यह तो पशु से भी गए बीते हैं। बीमार को पहले प्रताड़ना दी। हम बीमार होते हैं, तो हमारे गुमशुदा के पोस्टर लगा देते हैं। शर्म देती हूं ऐसे लोगों को। यह तो विधायक बनने लायक नहीं हैं, लेकिन विधायक बनते हैं। अपने को हिंदू कहते हैं। संवेदनाहीन होते हैं। हमला करने वालों के मरने पर रोते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे कांग्रेसियों को और शर्म आना चाहिए ऐसे देशद्रोहियों को। ऐसे लोगों की भारत में कोई जगह नहीं है।