एमपी उपचुनाव के परिणाम को लेकर बीजेपी दिगाज नेता ने कही ये बड़ी बात 

Author Picture
By Sharma Published On: October 30, 2021

जबलपुर। भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को जबलपुर पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पृथ्वीपुर और रैगांव सीट पर जीत की दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि कीउपचुनाव भाजपा के लिए चुनौती है। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी हो गई है। कांग्रेस कितना भी जोर लगाए, लेकिन कांग्रेस नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की नीति और नीयत पर भी शंका है। मंदिर-मस्जिद जाना, गोल टोपी पहनना और जनेऊ पहनना यह सब कांग्रेस के नाटक हैं जो चुनाव के समय ही याद आते हैं। कांग्रेस के इन नाटकों को अब जनता पहचान चुकी है। इसका जवाब उसे 2 नवंबर को मिल जाएगा।

 

वहीं किसानों को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि न तो मध्य प्रदेश में किसानों को सरकार से नाराजगी है और न ही देश में किसान परेशान है। भाजपा शासन काल में किसानों की फसलों की एमएसपी बढ़ी है, जो कांग्रेस काल में कभी नहीं रही।

 

महंगाई के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि महंगाई अब विश्वव्यापी समस्या बन गई है। ऐसा नहीं है कि वर्तमान में महंगाई केवल भारत में ही है।इससे सभी लोग जूझ रहे हैं। कोविड के बाद पूरी दूनिया में महंगाई बढ़ी है। इसके बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को संभाले हुए है।इसे लेकर इंटरनेशनल मॉनिटिरिंग फंडिग ने भी भारत की तारीफ की है। यही नहीं आने वाले समय में जीडीपी 8-10% रहेगी, जो एक कुशल नेतृत्व को दर्शाता है।जीडीपी बढ़ने से महंगाई भी कम होगी, साथ ही बेरोजगारी का भी तेजी से निराकरण होगा।