एमपी उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत 

Author Picture
By Sharma Published On: November 2, 2021

भोपाल। खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज मतगणना हो चुकी है। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। रैगांव सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा कोई भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं गई। खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। वहीं जोबट में भाजपा की सुलोचना रावत ने जीत भाजपा के खाते में डाली है। पृथ्वीपुर की बात करें तो यहां माना जा रहा था कि सहानुभूति के चलते यहां कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर चुनाव जीत सकते हैं। लेकिन यहां से भाजपा के प्रत्याशी शिशुपाल यादव ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में इन विधायकों और सांसद का निधन हो गया था। इसके बाद से ये चुनाव कराए जाने थे। अब इन चुनावों में तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के हाथ एक सीट लग गई है।