BJP की 20 साल की परंपरानिकाय चुनाव में टूटेगी, विधायकों को नहीं मिलेगा महापौर का टिकट

Author Picture
By Sharma Published On: February 14, 2021
BJP election

भोपालमध्यप्रदेश बीजेपी में 20 साल पुरानी परंपरा इस बार के निकाय चुनाव में टूटने जा रही है क्योंकि पार्टी की तरफ से इस बार के निकाय चुनाव में किसी भी विधायक को टिकट नहीं दिया जाएगा निकाय चुनाव में विधायकों को टिकट देने की परंपरा की शुरुआत आज से 20 वर्ष पहले हुई थी पहली बार विधायक होते हुए भी कैलाश विजयवर्गीय महापौर बने थे इसके बाद मालिनी गौड़ भी विधायक रहते मेयर बनीं थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा|

बीजेपी ने महापौर के टिकटों के साथ पार्षदों के लिए भी फॉर्मूला तय कर दिया है. इस फॉर्मूले के बाद 20-25 साल से जनप्रतिनिधि हैं तो बदले जाएंगे वहीं, इस बार के निकाय चुनाव में परिवारवाद पर भी कैची चलने की बात कही जा रही है केंद्रीय नेतृत्व ने इसके संकेत गुजरात के अहमदाबाद में निकाय चुनाव के दौरान दे दिए हैं यहां हुए चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी व भाई प्रहलाद की बेटी सोनल मोदी को टिकट नहीं दिया गया |

हालांकि, पार्टी द्वारा कुछ जगहों पर पुराने पार्षदों को भी दोहराना पड़ सकता है, लेकिन इस पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेकर काम किया जाएगा इस दौरान उनकी आयु भी देखी जाएगी ऐसा माना जा रहा है कि 60 वर्ष से ज्यादा के व्यक्ति को पार्षदी का टिकट नहीं दिया जाएगा

जानकारी के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो आसपास की 5-10 सीटे प्रभावित हो सकती हैं प्रदेश संगठन इस बारे में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके निर्णय लेगा आपको बता दें कि बीजेपी की तरफ से लगभग 800 से अधिक पार्षदों को टिकट दिए जाने हैं|

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप