भाजपा के चुनावी संकल्प लोकल मगर इरादे वोकल

Author Picture
By Sharma Published On: October 28, 2020
BJP's election resolution
भोपाल| मप्र में चुनाव प्रचार थमने के चार दिन पहले सत्ताधारी भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे विकास का रोडमैप करार देते हुए हर चुनाव क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से वादे किए हैं लेकिन बिहार की तर्ज पर हर व्यति को मुफ्त  कोरोना वैसीन देने का वादा कर डाला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मलहरा, अनूपपुर और सांची में पूर्व सीएम उमा भारती के साथ संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं। इस संकल्प पत्र का फोकस किसान और रोजगार पर भी फोकस है।
 
 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बीते सप्ताह अपना वचनपत्र जारी किया था,इसे भी चुनाव क्षेत्रों की मूलभूत जरूरतों के हिसाब से तैयार करते हुए शेष किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा करने की भी बात कही गई थी। मुफ्त वैक्सीन  इसी वादे की काट मानी जा रही है। भाजपा ने भी अपने संकल्प पत्र के जरिये सत्ता में बेहतर तरीके से वापसी का आशवाद जताया है। 
 
 
 
पार्टी ने संकल्प पत्र की प्रस्तावना में शिवराज ने कहा है कि हमारा आपका साथ १५ महीने के लिये छूटा था अब गरीब और गरीबों का मजाक उडाने वालों को वोट से जवाब दें। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इधर कांग्रेस ने भाजपा के मुफ्त  वैक्सीन  वादे पर आपत्ति और सवाल उठाए हैं। भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि जब वैक्सीन बनी ही नहीं तो इसका वादा करना सरासर गलत है। वहीं कांग्रेस ने संकल्प पत्र को लेकर फिर से भाजपा और सिंधिया को भी टारगेट किया है।
 
 
 
प्रदेश नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा जो संकल्प पत्र ला रही है, उसमें भी सिंधिया का फोटो नदारद है। इसके पहले सिंधिया का फोटो अपने डिजिटल प्रचार रथ से गायब किया, फिर स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम दसवें नंबर पर डाला, उनके एक भी समर्थक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल नहीं किया और अब संकल्प पत्र में सिंधिया का फोटो नहीं है।