अतिक्रमण तोड़ो अभियान: गुंडा-बदमाशों के 15 अवैध कब्जों करवाई जारी निगम की 

Author Picture
By Sharma Published On: November 21, 2020
encroachment campaign: Corporation

इंदौर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गुंडों के खिलाफ अतिक्रमण तोड़ो अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज बदमाश मुख्तयार के अवैध निर्माण पर निगम अमले ने कार्रवाई की है। यहां एलआईजी लिंक रोड और विजयनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण को निगम अमला धराशायी करने में जुटा हुआ है। 

 
जानकारी के अनुसार मुख्तयार लोगों को डरा धमकाकर अवैध कब्जा करता था। उसके खिलाफ कई केस सामने आए हैं। वहीं अब शिवराज सरकार अतिक्रमण तोड़ो अभियान के तहत अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बता दें कि निगम प्रशासन ने 15 अवैध कब्जों की लिस्ट तैयार की है। 
 

ये भी पढ़े : MP के 5 जिलों में आज से नाइट कर्फ्यू, केवल इन लोगों को रहेगी छूट

 
जिस पर आज नगर निगम का बुलडोजर चलेगा। कार्रवाई के चलते मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम की टीम और भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अरुण वर्मा, मनोहर वर्मा और लकी वर्मा के अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। टीम ने मालीपुरा पर बने 2 मकानों को जमींदोज किया। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 अपराध दर्ज है।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप