इंदौर एंटी माफिया के हिस्ट्रीशीटर पर बुलडोजर का कब्जा 

Author Picture
By Sharma Published On: November 26, 2020
Bulldozer captured on the history sheet of Indore Anti Mafia

मध्यप्रदेश |इंदौर में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान आज भी जारी रहा। इंदौर में निगम दल-बल के साथ चंदन नगर और गांधी नगर में गुंडों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने पहुंची और टीम ने हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ मोटा के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं, गांधी नगर में संजू राठौर और राजकुमार खटीक के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई।

 
मिली जानकारी अनुसार हिस्ट्रीशीटर असलम पर एनएसए, आबकारी और लूट जैसे 23 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। चन्दन नगर क्षेत्र में उसने नाले की जमीन पर कब्जा कर दो मंजिला अवैध मकान बना लिया था। इसके अलावा इसी क्षेत्र में उसने एक और निर्माण कर लिया था। निगम की टीम सुबह 100 से ज्यादा निगमकर्मी और पुलिस बल के साथ जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर पहुंची और सबसे पहले नाले किनारे बने निर्माण को ध्वस्त किया।