सरकारी बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्तियां, ये है आवेदन की अन्तिम तिथि

Author Picture
By Sharma Published On: October 16, 2021
Patwari

भोपाल। ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए बैंक में क्लर्क के पदों पर नौकरियां निकली हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर की बैंक्स में क्लर्क पदों के लिए 7855 भर्तियां निकाली हैं। वैकेंसी 2022-23 के लिए निकाली गई हैं। क्लर्क के पदों पर सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम के जरिए करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में करवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत 11 बैंका में भर्तियां की जाएंगी।

बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती पाने के लिए 27 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म फिलअप करना होगा।

 

इन बैंकों में निकलीं भर्ती

 

बैंक ऑफ बड़ोदा

कैनरा बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक

यूको बैंक

बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

पंजाब नेशनल बैंक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

इंडियन बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक