MP में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर हुआ बंपर मतदान

Author Picture
By Sharma Published On: October 31, 2021

खंडवा। खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदाताओं ने जमकर मताधिकार का उपयोग किया। खंडवा संसदीय क्षेत्र में मतदान 63.88 प्रतिशत रहा। पृथ्वीपुर सीट पर 78.14 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया, जो वर्ष 2018 के चुनाव के मुकाबले मात्र डेढ़ फीसद कम रहा। जोबट में 53.30 फीसद और रैगांव में 69.21 फीसद मतदान हुआ। चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

 

मतदान अधिक होने से दोनों दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव में इतना ज्यादा मतदान आमतौर पर नहीं होता है। परंपरागत रूप से खंडवा संसदीय क्षेत्र और रैगांव विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति) भाजपा के कब्जे में रहे हैं जबकि जोबट (अनुसूचित जनजाति) और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पास रहे हैं। चारों सीटें सदस्यों के निधन की वजह से रिक्त हुई थीं।

 

बात दे सुबह सात बजे से थोड़ी धीमी गति से मतदान प्रारंभ हुआ मगर इसकी गति बढ़ती गई। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद भी कुछ केंद्रों में लाइन लगी रही। पृथ्वीपुर में मतदान को प्रभावित करने की शिकायत दिनभर भाजपा और कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में की जाती रही।