भारत बंद को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कांग्रेस ने दिया समर्थन

Author Picture
By Sharma Published On: December 7, 2020
CONGREESS

रायपुर |  भोपाल। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कांग्रेस ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आम लोगों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। दिग्विजय सिंह ने शांति ठंग से पूर्ण बंद का समर्थन करने की अपील की है। 

 
बता दें कि किसानों के आंदोलन को कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। 8 दिसंबर के भारत बंद के ऐलान को कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी, सपा समेत 20 से ज्यादा पार्टियों ने समर्थन दिया है। पूर्व सीएम रमन ने किया पलटवार छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का अपना समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस के ऐलान के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले छतीसगढ़ में किसानों की सुध ले। आज किसान सुसाइड कर रहे हैंए धान खरीदी में अव्यववस्था है। न्याय योजना की राशि अब तक नहीं मिली।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप