CM SHIVRAJ के ससुर घनश्यामदस मसानी का निधन , मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Author Picture
By Sharma Published On: November 19, 2020
Chief Minister expresses deep sorrow at the death of CM SHIVRAJ's father-in-law Ghanshyamdas Masani

भोपाल। सीएम शिवराज के ससुर घनश्यामदास मसानी का भोपाल में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वो 88 वर्ष के थे। यहां वो एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।सीएम शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास जी मसानी का निधन हो गया।

 
हृदयाघात से भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है, शिवराज सिंह चौहान तिरुपति की यात्रा पर हैं,
 
 
उनके देर रात भोपाल पहुंचने की खबर है। घनश्याम दास मसानी के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला देवी, 3 बेटियां रेखा ठाकुर, कल्पना सिंह और साधना सिंह तथा 2 बेटे अरूण सिंह मसानी और संजय सिंह मसानी हैं। घनश्यामदास मसानी का जन्म 15 नवम्बर 1932 को महाराष्ट्र के गोंदिया में हुआ था, वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक एवं समाजसेवी थे।