CM शिवराज  ने ट्रैक्टर चलाकर की बुआई की शुरुआत, प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी 

Author Picture
By Sharma Published On: November 14, 2020
CM Shivraj started sowing by driving a tractor, wished

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ विदिशा पहुंचे और बेस नगर स्थित अपने फॉर्म हाउस पर ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की बोनी की, मुख्यमंत्री ने खेत पर बनी मढ़िया पर पत्नी साधना के साथ पूजा अर्चना की, उन्होंने गड़बड़ा रही अर्थव्यवस्था पर भी महालक्ष्मी से कृपा करने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी, उन्होंने कोविड-19 महामारी को लेकर अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि हमें संभलकर दीपावली का त्यौहार मनाना है, क्योंकि हफ्ते भरे से इस महामारी के केस फिर से बढ़ने लगे हैं।

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप