CM शिवराज आज लाख हितग्राहियों को करवाएंगेगृह प्रवेश , वर्चुअल जुड़ेंगे गृहमंत्री अमित शाह

Author Picture
By Sharma Published On: February 16, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देंगे। सीएम शिवराज, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाएंगे। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल संवाद करेंगे। मिंटो हॉल में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत इतनी बडी संख्या में गृह-प्रवेश कराये जाने का यह दूसरा बड़ा आयोजन है। इससे पूर्व 12 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 2 लाख हितग्राहियों को गृह-प्रवेश कराया था। पीएम आवास योजना के अंतर्गत एमपी में अभी तक 3 लाख से अधिक आवास निर्मित हुए हैं।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप