CM SHIVRAJ ने ट्वीट कर दी पूर्व CM कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई 

Author Picture
By Sharma Published On: November 18, 2020
CM SHIVRAJ tweeted birthday wishes to former CM Kamal Nath

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ का आज 74वां जन्मदिवस है। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पूर्व सीएम कमलनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं! मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं!बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ का 74वां जन्मदि

वस हर्षोल्लास के साथ समारोह की शक्ल में मनाया जाएगा। 

 
 
 
आज सुबह  जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने बताया कि 18 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे समस्त कांग्रेसजन श्री अनगढ हनुमान मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद एवं फल वितरण करेंगे । 

 
 
इसके बाद हजरत भैया जी की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी, समस्त कांग्रेस जन छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ बडी माता मंदिर तथा बड़े राम मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत फल वितरण करेंगे। धार्मिक स्थलों पर कमलनाथ के दीर्घायु एवं निरोगी होने की प्रार्थना के उपरांत कांग्रेसजनों द्वारा प्रातः 11 बजे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच भोजन एवं फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा ।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप