प्रदेश की जनता को आज शाम 7 बजे संबोधित करेंगे सीएम शिवराज

Author Picture
By Sharma Published On: April 18, 2021

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 7 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।इससे पहले वे सीएम हाउस में शाम 7 बजे कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में वे कोरोना गाइडलाइन के सख्ती से पालन के साथ इसकी रोकथाम के लिए सख्त निर्देश जारी कर सकते हैं। बता दें मध्यप्रदेश में शनिवार को 12,248 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 66 मरीजों ने दम भी तोड़ा है। 15 दिन में ही 78 हजार नए मामले सामने आए हैं।