सीएम शिवराज ने जन्मदिन से पहले प्रदेश की जनता को दिया ये खास संदेश

Author Picture
By Sharma Published On: March 5, 2021

भोपाल | देश के दिल मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 62वां जन्मदिन है. अपने जन्मदिन से एक दिन पहले 4 मार्च को CM शिवराज ने प्रदेश की जनता के नाम पत्र लिखा. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से जनता को पौधारोपण का संदेश देते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर फूलमाला और बुके भेंट करने के बजाय अगर प्रदेशवासी पौधे लगाएंगे तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी. मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर सरकारी आवास में बिल्वपत्र का पौधा लगाया